फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी में सांड़ ने कार तोड़ी, कार सवार बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या तीन में नई टंकी के पास कब्जा जमाए बैठे घुमंतु पशु आम जनता के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। ये आए दिन हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में सांड़ ने एक और कार पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया, इस घटना में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव रियोनाई निवासी विमल कुमार एक दवा कंपनी में काम करते हैं। शनिवार शाम वह अपनी कार से गांव को जा रहे थे। मोहल्ला संख्या तीन में पानी टंकी के पास से जैसे ही उनकी कार पहुंची, वहां बीच सड़क पर बैठे सांड़ को उठाने के लिए उन्होंने हॉर्न बजाया। इससे सांड़ आक्रोशित हो गया और उनकी कार पर हमला बोल दिया। उसने सींगों से कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही उसे पलटने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों ने दौड़कर शोर मचाते हुए सांड़ को भगाया। जिससे विमल को बचाया जा सका। इससे पहले इसी स्थान पर कई कारों पर सांड़ हमला कर चुके है। बावजूद इसके प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे लोगों में रोष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें