फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान करते कांवड़िया डूबा

विज्ञापन
गंगाघाट पर हादसे के बारे में जानकारी देते भाई और भतीजा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी/कछला (बदायूं)। कछला गंगाघाट पर राजस्थान के शिवभक्तों की टोली के साथ पहुंचे कांवड़ियों में शामिल प्रेम सिंह गंगा स्नान करते समय डूब गया। टोली के युवकों ने शोर भी मचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसका शव खोज निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार दोपहर हुआ। राजस्थान के भरतपुर जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव सेवला निवासी शिवभक्तों की टोली कछला घाट पर जल भरने के लिए पूर्वाह्न पहुंची। टोली में करीब 25 लोग शामिल थे। शिवभक्तों की टोली में शामिल प्रेम सिंह (47) स्नान करते समय गहरे में चला गया। अचानक ही वह डूबने लगा। पास मौजूद कांवड़ियों ने शोर मचाया लेकिन दो-तीन मिनट में ही प्रेम सिंह गंगा में ओझल हो गया। कांवड़ियों के शोरगुल को सुनकर घाट पर पहुंचे प्राइवेट गोताखोर उसे खोजने के लिए गंगा में कूद पड़े। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने प्रेम सिंह का शव खोज निकाला।
कछला चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने मृतक के परिजन से हादसे के बारे में जानकारी करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतक हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में बतौर ड्राइवर काम करता था। वह तैरना भी जानता था लेकिन हादसे के दौरान उसका हुनर काम नहीं आया।
विज्ञापन

-
चार बच्चों में तीन बेटियां, दो का कर चुका है ब्याह
गंगा स्नान करते समय डूबे राजस्थान के भरतपुर जिले के निवासी प्रेमसिंह की चार संतान हैं। सबसे छोटा इकलौता बेटा अमन है। बड़ी तीन बेटियों में दो की शादी भी हो चुकी है। मृतक के तहेरे भाई गंभीर सिंह ने बताया कि हादसे के दौरान प्रेम सिंह उससे कुछ ही दूरी पर स्नान कर रहा था। तड़के करीब तीन बजे सेवला गांव से शिवभक्तों की टोली हंसी-खुशी निकली थी लेकिन अचानक ही हादसे ने खुशियां काफूर कर दीं। प्रेम सिंह तीन दिन पहले ही गुरुग्राम से घर लौटा था। शिवतेरस पर प्रेम सिंह समेत सभी भक्तों को भरतपुर में शिव मंदिर में जलाभिषेक करना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें