फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाई गंगा में बहे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। बुधवार दोपहर अटेना गंगा घाट पर स्नान करने आए शाहजहांपुर के दो सगे भाई गहरे पानी में बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उनमें एक को बचा लिया लेकिन दूसरे भाई 17 वर्षीय पूरन सिंह का पता नहीं चला। बाद में देर रात उसका शव मिल गया।
विज्ञापन

हादसा बुधवार दोपहर के समय हुआ। उस दौरान शाहजहांपुर जिले के परौर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया रासा निवासी 17 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र समरपाल सिंह अपने बड़े भाई गौरव सिंह और अन्य लोगों के साथ गंगा स्नान करने आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों भाई गंगा स्नान कर रहे थे। उसी दौरान अचानक पूरन सिंह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे देखकर गौरव भी आगे बढ़ गया। उसने पूरन सिंह को बचाने की कोशिश की। इस कोशिश में वह भी गहरे पानी में डूबने लगा। तब तक गंगा घाट पर खड़े लोगों ने शोर मचा दिया। कुछ लोग दोनों भाइयों को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद गौरव सिंह को बचा लिया लेकिन तब तक पूरन सिंह गहरे पानी में उनकी आंखों के सामने ओझल हो गया। इसके बाद तमाम लोग पूरन को खोजते रहे। कुछ गोताखोरों को भी लगाया गया। देर शाम तक उसकी तलाश चलती रही बाद में देर रात उसका शव मिल गया। सूचना पर पूरन के परिवार वाले भी गंगा घाट पहुंच गए। थाना पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें