बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव सखामई में मामूली बात पर दो समुदाय के लोग भिड़ गए। उनमें मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
ग्राम सखामई निवासी खुशीराम के मुताबिक वह कपड़े सिलने का काम करता है। अनुसूचित जाति का है। उसके गांव के आसीन, हसीम, इलियास और कल्लू आदि उसकी दुकान पर आए और गाली देते हुए कपड़े सिलने को कहा। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पथराव भी किया। इसमें उनके 12 वर्षीय बेटे गोपाल को चोट आई है। जबकि दूसरे पक्ष के हसीम के मुताबिक उनके भाई ने तीन माह पहले खुशीराम को पैंट सिलने के लिए दी थी। जब वह अपनी पैंट मांगने गया तो उनके साथ गालीगलौज की गई। लाठी-डंडे से मारापीटा। इससे उसके चोटें आईं। उसने खुशीराम, रिंकू, राजेश, दर्शन और मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। संवाद