फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में शादी में जा रहे युवक की मौत

विज्ञापन
हाशिम फाइल फोटो। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। सोमवार रात उझानी-बिल्सी मार्ग स्थित रायपुर बुजुर्ग गांव के निकट एक बाइक सवार युवक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी हाशिम अल्वी (25) पुत्र इल्यास अली उर्फ टप्पू सोमवार की रात अपनी बाइक से किसी शादी समारोह में उझानी जा रहा था। तभी नगर से निकलते ही उझानी-बिल्सी मार्ग पर रायपुर बुजुर्ग गांव के निकट उसकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इससे हाशिम अल्वी गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे थोड़ी देर बाद उसने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पीएम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि हाशिम सिर पर हेलमेट नहीं लगाए हुए था। यदि उसके सिर पर हेलमेट होता तो उसकी जान बच सकती थी। हाशिम की मौत के बाद परिवार में मातम है। बताते हैं कि उसकी कुछ माह पहले ही शादी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें