बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कुनार में पेड़ से गिरकर एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराये बिना ही उसे अपने साथ वापस ले गए।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कुनार निवासी होशियार सिंह (65) रविवार को गांव के बाहर जंगल से लकड़ी लेने गए थे। वह पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहे थे। अचानक वह पेड़ से नीचे आ गिरे और घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन ने उन्हें लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले शव को पीएम कराए बिना ही अपने साथ वापस गांव ले गए। संवाद