फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बदायूं बिजनौर हाईवे पर रविवार शाम एक बाइक सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट भी लगाए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कस्बा इस्लामनगर के मोहल्ला टंकी निवासी रामस्वरूप शर्मा (40) रविवार शाम बदायूं की ओर से बिल्सी की ओर आ रहे थे। तभी बिजनौर बदायूं हाईवे स्थित सतेती चौराहा के निकट उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें इलाज के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। वहां उनकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पीएम को भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें