फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय का छज्जा गिरा, बालक की मौत

विज्ञापन
बदायूं के रफातपुर गांव में गिरा सार्वजनिक शौचालय का छज्जा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
रुदायन (बदायूं)। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव रफातपुर में सार्वजनिक शौचालय का छज्जा गिरने से दस वर्षीय शैलेश की मौत हो गई। जबकि उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। उसके पिता ने पूर्व प्रधान और ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला मंगलवार शाम पांच बजे का है। उस समय रफातपुर निवासी गुड्डू का दस वर्षीय बेटा शैलेश गांव के अन्य बच्चों के साथ सार्वजनिक शौचालय के नजदीक खेल रहा था। वहीं पर उच्च प्राथमिक स्कूल और बरातघर भी बना है। बताते हैं कि सभी बच्चे सार्वजनिक शौचालय किनारे खेल रहे थे। उसका कुछ छज्जा निकला हुआ था। वह अचानक टूटकर बच्चों के ऊपर गिर गया। उसकी चपेट में आने से शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य बच्चे कुछ दूर थे। इससे वह बाल-बाल बच गए।
इस हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर गुड्डू के परिवार वाले और गांव के तमाम लोग पहुंच गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। परिवार वालों ने बताया कि ये सार्वजनिक शौचालय फरवरी 2021 में बनवाया गया था। इसमें घटिया सामग्री लगाई गई। इससे शौचालय का एक साल भी लिंटर नहीं रुका। बालक के पिता गुड्डू ने पूर्व प्रधान और ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
रफातपुर में शौचालय का छज्जा गिरने के मामले में एडीओ पंचायत को जांच सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- धनकौर सिंहवाल, खंड विकास अधिकारी इस्लामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें