क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। खुसरो डिग्री कॉलेज मैदान पर चले रहे सातवें खुसरो कप क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे लीग मैच में मंगलवार को बदन सिंह इंटर कॉलेज बगरैन और श्री देवकी नंदन सेनानी इंटर कॉलेज वजीरगंज के बीच मुकाबला हुआ। बगरैन की टीम ने वजीरगंज को 56 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
वजीरगंज की टीम ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बगरैन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इसमें शादाब ने 63, शारिक ने 29 और अम्मान ने 26 रन की पारी खेली। वजीरगंज के गेंदबाज गगन ने तीन और फरमान ने एक विकेट लिया।
इसके बाद जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने वजीरगंज की टीम मैदान में उतरी। वजीरगंज की टीम 14 ओवर मे 119 रन पर ही सिमट गई। फरमान ने सर्वाधिक 46 रन जुटाए। इसके अलावा रिंकेश ने 14, विवेक ने 12 रन बनाए। बगरैन के गेंदबाजों तारिक ने चार, आसिफ ने दो विकेट लिए। बगरैन ने 56 रन से मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
शानदार प्रदर्शन के लिए सादाब को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका में सुरजीत चौहान और राजकुमार शर्मा रहे। स्कोरिंग हरिकेश ने और संचालन वेदपाल सिंह ने किया। इस मौके पर गुलाम नवी, अवधेश प्रधान, भूरे ठेकेदार, गगन निराला, अरशद खान, आकाश गुप्ता, धीरेश सिंह, निखिल आदि रहे। संवाद