फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रॉली पलटने से ट्रैक्टर सवार युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक मोहम्मद नवी। (फाइल फोटो) - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बिसौली की यदु शुगर मिल के लिए गन्ना लादकर ननाखेड़ा से चली ट्रैक्टर-ट्रॉली वितरोई रेल फाटक के पास पलट गई। ट्रैक्टर सवार मोहम्मद नबी गन्ने के ढेर में दब गया। जेसीबी की मदद से गन्ना हटाकर उसे निकाला गया लेकिन तब उसकी मौत चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार रात 10 बजे वितरोई रेल फाटक के पास हुआ। कछला और आसपास के गांवों का गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिये कासगंज जिले में न्योली और बिसौली की यदु शुगर मिल जाता है। ननाखेड़ा निवासी मोहम्मद नबी (35) अपने परिजन के साथ गन्ना लेकर बिसौली को निकला। ट्रैक्टर मोहम्मद नबी के परिवार का ही एक युवक चला रहा था। अचानक ही कोई पशु ट्रैक्टर के आगे आ गया, उसे बचाने की चालक ने कोशिश की तो ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। इससे ट्रॉली पलटते ही गन्ना ट्रैक्टर के ऊपर आ गिरा। ड्राइवर तो बच गया लेकिन मोहम्मद नबी दब गया।
ड्राइवर के शोर मचाने पर कुछेक वाहन भी मौके पर रुके लेकिन वाहन सवार मोहम्मद नबी को गन्ना हटाकर बाहर निकालने में नाकाम रहे। इसके बाद जेसीबी बुलाकर गन्ना हटाया गया। मोहम्मद नबी को बाहर निकाला गया पर उसकी मौत हो चुकी थी । इसकी भनक लगते ही परिवार के लोगों के साथ कई ग्रामीण और पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। कछला चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की तो मृतक के भाइयों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मोहम्मद नबी तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पांच संतान में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें