फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन में मिला उझानी से लापता कपड़ा व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उझानी कस्बे से लापता कपड़ा व्यापारी उज्जैन में मिल गया है। परिवार वालों के मुताबिक नझियाई मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय सुमित गोस्वामी शुक्रवार सुबह करीब छह बजे घर से निकला था। वह कछला रोड पर अपनी कपड़े की दुकान पर बैठता था।
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे नौकर ने सुमित को दुकान आने को कहा था, तब सुमित ने उससे थोड़ी में पहुंचने की बात कही थी। उसके बाद सुमित का मोबाइल नंबर बंद हो गया। परिवार वाले दोपहर तक सुमित का मोबाइल लगाते रहे लेकिन उनका नंबर नहीं लगा। मामला संदिग्ध मानते हुए परिवार वाले कोतवाली पहुंचे लेकिन पुलिस ने उनकी गुमशुदगी दर्ज नहीं की। पुलिस ने 24 घंटे बाद आने को कहा। परिवारवाले लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से सुमित तक पहुंचने की कोशिश करते रहे। सुमित ने अपना डाटा ऑन नहीं किया। वह उज्जैन में रेलवे स्टेशन पर वाईफाई कनेक्ट करके इंस्टाग्राम चला रहा था। तभी परिवार वालों ने उसे लौटकर आने की अपील करते हुए वीडियो भेजी। तब सुमित ने परिवार वालों से बात की। बताते हैं कि सुमित किसी बात पर घर से नाराज होकर चला गया था। परिवार वालों के मुताबिक अब वह दिल्ली होते हुए उझानी लौटकर आ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें