फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से घर के बाहर खड़े वृद्ध की मौत

विज्ञापन
गंगावासी फाइल फोटो। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर में घर के बाहर खड़े एक वृद्ध को अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजन एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नागपुर निवासी 65 वर्षीय गंगावासी अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी तेज गति से आ रही एक बाइक ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंगावासी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर एक निजी चिकित्सालय लाए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के चार पुत्र हैं। मृतक के पुत्र डॉ. राजेश नगर के संभ्रांत व्यक्ति हैं। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर तहरीर दी गई है। नामजद आरोपी परौली गांव का रहने वाला है। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें