फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया ‘सदबुद्धि यज्ञ’, पश्चाताप यात्रा निकाली

विज्ञापन
सदबुद्धि यज्ञ करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर से सटे गांव आरिफपुर नवादा में गोशाला के बाहर ‘सदबुद्धि यज्ञ’ किया। साथ ही पश्चाताप यात्रा भी निकाली।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जिस गोमाता के नाम पर सरकार राजनीति करती है, अपनी पार्टी का प्रचार करती है। उसी गोमाता की आज ऐसी दुर्दशा है कि न खाने के लिए कोई व्यवस्था है न ही गोशालाओं में सर्दियों में सिर छिपाने के लिए छत नहीं है। इसको ध्यान में रखकर कांग्रेसियों ने ‘सद्बुद्धि यज्ञ% करके इस सरकार के खिलाफ पश्चाताप यात्रा निकाली। जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव रामरतन सिंह पटेल के संयोजन में गांव सिलहरी में, शेखूपुर विधानसभा के ग्राम नौशेरा में सोहनपाल साहू, बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंबियापुर में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, परवेज नगर में जिला कांग्रेस की कोषाध्यक्ष सुशीला कोरी, दातागंज के परा में जिला उपाध्यक्ष आतिफ खान के नेतृत्व में पश्चाताप यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर बब्बू चौधरी, सुरेश सिंह राठौर, आरबाज रजर, एराज चौधरी, इकरार चौधरी, आकाश पटेल, शशांक राठौर, सुनीता सिंह, प्यारे लाल, उमेश चंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें