दातागंज (बदायूं)। कार्तिक पूर्णिमा के दिन शुक्रवार को रामगंगा के मुढ़ाह घाट पर डूबे धर्मेंद्र की लाश गोताखोरों ने तलाश ली। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
दातागंज इलाके के समरेर निवासी धर्मेंद्र अपनी मां के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को मढ़ाह घाट पर गंगा नहाने गया था। गंगा में गहरे पानी में चले जाने से धर्मेंद्र डूब गया था। इसकी सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने धर्मेंद्र की तलाश में कई गोताखोर लगाए थे। रात करीब दस बजे गोताखोरों ने गंगा में कांटा डाला था। तलाशी के दौरान धर्मेंद्र की शर्ट कांटे में फंस गई थी, जिससे शव पानी के ऊपर आ गया। देखने के बाद गोताखोरों में धर्मेंद्र को बाहर निकाल लिया। इसका पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। संवाद