फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में गिरी कार, ड्राइवर को ग्रामीणों ने निकाला

विज्ञापन
कुंवरगांव क्षेत्र के असिर्स गांव में सड़क किनारे तालाब में गिरी ईको कार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव असिर्स के प्राथमिक विद्यालय में तैनात अध्यापिका को विद्यालय छोड़कर वापस जा रही कार ड्राइवर को झपकी आने की वजह से तालाब में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को बाहर निकाला।
विज्ञापन

ब्लॉक सलारपुर के विद्यालयों में ड्यूटी करने वाली अध्यापिकाएं बरेली से ड्यूटी करने के लिए कार से आती हैं। सोमवार को ड्राइवर तस्लीम निवासी चंदपुर डुवैरा, थाना कैंट (बरेली) ने अर्सिस, तकीपुर समेत कई स्कूलों में अध्यापिकाओं को छोड़ा। जब वह वापस जा रहा था, तभी उसे झपकी आ गई और कार बड़े तालाब में जा गिरी। गनीमत रही कि उसमें कोई अध्यापिका नहीं थीं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल तस्लीम को निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया और ट्रैक्टर से कार को बाहर निकाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें