फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हचलती कार में लगी आग, मालिक और नौकर बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर सतेती चौराहा के निकट एक चलती कार में शनिवार रात अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। कार के मालिक और उनके नौकर को यूपी 112 पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी एवं कॉस्मेटिक सामग्री के विक्रेता अजीत कुमार वार्ष्णेय शनिवार रात साढ़े आठ बजे अपने नौकर आदिल के साथ दुकान का सामान खरीदने बदायूं जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार बिजनौर-बदायूं हाईवे पर सतेती चौराहे से आगे बढ़ी तो उन्हें तार जलने की बदबू आई, देखा तो आग की चिंगारियां निकलने लगीं। कार चला रहे अजीत कुमार कुछ समझ पाते कि आग बढ़ गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने की कोशिश की और गाड़ी में बैठे दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में कार पूरी तरह जल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें