उसावां। क्षेत्र के गांव गूरा बरैला से शाहजहांपुर जा रहे कार सवारों की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।
रविवार शाम साढ़े पांच बजे थाना क्षेत्र के ग्राम गूरा बरैला निवासी अभय पाठक अपने दोस्तों के साथ शाहजहांपुर जा रहा था। वह अपनी कार से उसावां नगरिया मार्ग पर घंटुरिया वाले बाबा के थान के पास पहुंचे थे कि अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गई। कार चला रहे अभय पाठक व उनके तीनों दोस्त कार में फंस गए। कार सवारों की चीख पुकार सुनकर खेतों में कार्य कर रहे लोग बचाने के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने कार के शीशे तोड़कर कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। हादसे में किसी के चोटिल होने की सूचना नहीं है। अभय पाठक ने बताया कि वह रविवार सुबह ही शाहजहांपुर से गांव आया था। घर पर धार्मिक अनुष्ठान कराकर वापस शाहजहांपुर जा रहा था।