फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कमरे में गमछे से लटका मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के दूधियानगर में एक युवक कमरे में गमछे से बनाए गए फंदे से लटका मिला। कमरे में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बदायूं निवासी देवीराम शर्मा अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ दूधियानगर में अपना मकान बनाकर रह रहा हैं। वह सुरक्षा गार्ड हैं। रविवार की वह ड्यूटी करने गए थे। सोमवार सुबह उनकी पत्नी सोकर उठी तो देखा कि दूसरे कमरे में बेटा सर्वेश कुमार (33) टिनशेड में गमछे से बनाए गए फंदे से लटका हुआ था। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। परिजनों ने बताया कि सर्वेश शादीशुदा था। उसकी गलत आदतों के कारण पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।
सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि युवक नशेड़ी था। परिजनों ने पहले भी उसकी शिकायत पुलिस से की थी। उसने आत्महत्या क्यों कि पुलिस इसकी जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें