फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंदर की घुड़की से छत से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। छत पर सो रहा युवक सुबह उठा ताे बंदर की घुड़की से वह डरकर भागा। इसी दौरान वह छत से गली में सीसी रोड पर जा गिर गया। धमाका सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उघैती थाना क्षेत्र के गांव धरैहरा निवासी छोटेलाल (30) शुक्रवार की रात गर्मी अधिक होने के कारण छत पर सोने चला गया। शनिवार की सुबह करीब सात बजे वह उठा तो देखा कि बंदर उसका मोबाइल ले गया। वह बंदर से मोबाइल छुड़ाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान कई बंदर वहां आ गए। एक बंदर ने घुड़की दी, जिससे वह जान बचाने के लिए भागा और छत से नीचे गली में सीसी रोड पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उपचार के दौरान छोटेलाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

बंदर के हमले में मंदिर का चौकीदार घायल
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी स्थित पदमांचल जैन मंदिर पर शनिवार को बंदरों ने चौकीदार पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बंदरों के हो रहे हमलों से लोग दहशत में हैं। मंदिर के चौकीदार भूपाल सिंह पेड़-पौधों की रखवाली कर रहे थे। तभी बंदरों का एक झुंड आ गया और उनपर हमला कर दिया। एक बंदर ने उनके सीने पर काट कर घायल कर दिया। लोगों ने बताया कि मौका मिलते ही बंदर लोगों पर हमला बोल देते हैं। हर रोज किसी न किसी को बंदर जख्मी कर रहे हैं। नगर और क्षेत्र में बीते कुछ समय में बंदरों की संख्या में इजाफा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें