फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज बस व बाइक की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
रहेड़िया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रहेड़िया चौकी से निकलते ही रोडवेज बस व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सड़क से दूर जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट पहना था।
विज्ञापन




वजीरगंज कस्बा के हतरा रोड निवासी आदर्श फौजी (52 साल) पुत्र राजवीर ने कई साल पहले सेना की नौकरी छोड़ दी थी। वह कस्बे में ही रहकर कारोबार किया करते थे। उनके छोटे भाई आदित्य सिंह लेखपाल हैं। पिता अध्यापक से सेवानिवृत हैं। उनके तीन बेटी व एक बेटा है। सोमवार को वह अपनी बाइक से बिसौली किसी काम से जा रहे थे। करीब दो बजे जैसे ही उनकी बाइक रहेड़िया पुलिस चौकी से आगे निकली कि अचानक सामने से आ रही रोडवेज की बस से टक्कर हो गई। बाइक बस में घुस गई। हादसे में आदर्श फौजी सड़क किनारे खंती में जा गिरे। उनका हेलमेट दूर जा गिरा। पुलिस पहुंची और उनको सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।



हादसे की सूचना परिवार के लोगों को दी गई। जिसके बाद रोते-बिलखते परिवार के लोग जिला मुख्यालय पहुंच गए। शव देख परिजन बिलख उठे। पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन








ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौत



- निर्माण सामग्री लाई ट्रॉली पीछे किए जाने के दौरान हुई घटना



संवाद न्यूज एजेंसी



कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में सोमवार शाम करीब तीन बजे बुजुर्ग महिला की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 70 वर्षीय रामकली पत्नी थम्मन के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर शव जिला मुख्यालय भेजा है।



हादसा गांव में पानी की टंकी के निर्माण स्थल पर हुआ। निर्माण कार्य के लिए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामग्री लाई गई थी। ट्रैक्टर चालक जब ट्रॉली को पीछे कर रहा था, तभी वहां से गुजर रही रामकली उसकी चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि ट्रॉली का पिछला पहिया उन पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला।



हादसे की सूचना मिलते ही महिला के परिजन और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। कुंवरगांव थाना पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने पर लाकर खड़ी कराई है। थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।



वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार शिक्षक की बरेली में मौत
- 30 जनवरी को बरेली जाते समय मलगांव फाटक के पास हुआ था हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। घर से बरेली जा रहे बाइक सवार शिक्षक को किसी वाहन ने 30 जनवरी को टक्कर मार दी थी। शिक्षक वेदप्रकाश का इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों ने उनको अंतिम संस्कार कर दिया।
बेटे हिमांशु ने बताया कि उनके पिता समरेर विकास क्षेत्र के गांव गाजीपुर प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे। वह बाइक लेकर 30 जनवरी को बरेली जाने के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक मलगांव फाटक के पास पहुंची, किसी वाहन ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में उनको बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।


बाइक से गिरकर घायल व्यापारी नेता की पत्नी की मौत

- 29 जनवरी को हाईवे पर बाइक से गिर गई थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच निवासी एवं व्यापारी नेता सुरेश चंद्र गुप्ता की पत्नी रजनी गुप्ता का सोमवार शाम इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, रजनी गुप्ता 29 जनवरी को अपने पुत्र मनु गुप्ता के साथ बाइक से बदायूं जा रहीं थीं। जैसे ही वे बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित सतेती गांव के पास पहुंचीं, अचानक बाइक से गिर पड़ीं। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। रजनी गुप्ता के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

रोते-बिलखते परिजन। संवाद

रोते-बिलखते परिजन। संवाद

रोते-बिलखते परिजन। संवाद

रोते-बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें