फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दोस्त की मां की हत्या करने के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
महिला का हत्यारोपी भाोला पुलिस हिरासत में। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
सहसवान। बस्ती निवासी दिव्यांग महिला (60 साल) की शराब के नशे में भोला पुत्र मोहनलाल ने शनिवार दोपहर के समय हत्या कर दी थी। उसके सिर में ईंट मारने के बाद शरीर पर कई जगह चाकू से भी वार किए गए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



मृतक के बेटे हरिओम ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक मोहल्ले में रहता है। उसकी मां छोटे भाई के साथ एक बस्ती में रहती थी। भाई नुमाइश में दुकान लगाने चला गया। वह अपने दोस्त बरेली के वल्लाह कोठा कलेक्टर बुकगंज निवासी भोला (हाल निवासी कांशीराम आवास) को मां की देखरेख करने के लिए छोड़ गया था। वह एक महीने से मां के साथ ही रहता आ रहा था।

हरिओम ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी है। 30 जनवरी को उसने मां के साथ मारपीट कर दी थी। 31 जनवरी अपराह्न करीब दो बजे उसे सूचना मिली कि मां की हत्या भोला ने कर दी है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी थी। आरोपी को पुलिस ने नशे की हालत में कुछ ही देर में सड़क किनारे से पकड़ लिया था।
विज्ञापन

नशा उतरने के बाद उसने हत्या की वजह नशा बताई। इस दौरान आरोपी पर नशे की हालत में दुष्कर्म करने का भी आरोप है, हालांकि पोस्टमॉर्टम में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इसलिए स्लाइड बनाकर लैब में जांच के लिए भेजी गई है। पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई कर चार्जशीट जल्द ही कोर्ट में पेश की जाएगी, जिससे आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें