फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव रफतपुर बंजरा में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
ममता की मौत के बाद मौके पर जुटी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
उघैती। फैजगंज बेहटा थानाक्षेत्र में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


कस्बा मुडिया धुरेकी निवासी हरपाल शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बहन ममता की शादी करीब सात साल पहले जरीफनगर थानाक्षेत्र के गांव रफतपुर बंजारा निवासी भोले शर्मा से की थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट करते आ रहे थे। कई बार जीजा को समझाया, लेकिन नहीं माने।
शनिवार को बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव का बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर कमलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ससुराल पक्ष के लोगों ने घर के पंखे में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें