फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गाना गाते समय दादी की हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
सरोज का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा।
विज्ञापन
बिल्सी। क्षेत्र में शुक्रवार को पौत्र के जन्म की खुशी में गाना गाते वक्त दादी को हार्टअटैक पड़ गया। परिवार के लोग अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या पांच होली चौक निवासी मलखान सिंह के पुत्र आदेश की बहू पुष्पा को 11 माह पहले बेटा बिट्टू हुआ था। उसके जन्म की खुशी में पुष्पा की मां दिल्ली से आईं थीं। शुक्रवार शाम मंगल गीत गाए जा रहे थे। रिश्तेदारों के साथ मलखान के छोटे भाई गांव रायपुर बुजुर्ग निवासी नारायन सिंह पत्नी सरोज (40) को मंगल गीत गाते समय अचानक सीने में दर्द उठा।
परिवार के लोग तुरंत ही उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां, डॉक्टर ने सरोज को मृत घोषित कर दिया। सरोज की मौत के बाद परिवार में खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन




कछला में हुआ अंतिम संस्कार

खुशी के माहौल के कुछ घंटे बाद हार्टअटैक से सरोज की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों ने कछला गंगा घाट पर सरोज का अंतिम संस्कार किया। जहां हर किसी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें