तेज हवा में हाईवे पर गिरा पड़ा पेड़। संवाद
सिलहरी। तेज आंधी के साथ बृहस्पतिवार की सुबह हुई बारिश में मुरादाबाद-फरूर्खाबाद हाईवे पर गांव दहेमी के पास पेड़ टूटकर गिर गया। इससे हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ हटवाकर जाम खुलवाया है।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एमएफ हाईवे गांव दहेमी के पास सुबह बिजली चमक के साथ आई तेज आंधी में रोड किनारे खड़ा पेड़ जमीन से उखड़कर गिर गया, जिससे हाईवे पर आवागमन बंद हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लबी-लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में हाईवे पर गिरे पेड़ को हटवा कर जाम खुलवाया, तब कहीं वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। जाम में फंसे वाहनों में सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद