फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड का लाइव वीडियो: मकान में हो रहा था देह व्यापार, युवती भागी, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

Wed, 23 Oct 2024 05:37 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

पुलिस ने मकान स्वामी के बेटे और एक युवक को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बदायूं स्थित मढ़ई चौक पर एक घर के अंदर देह व्यापार का धंधा होते हुए पकड़ा गया। बजरंग सेना के मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देखते ही मौके से युवती भाग गई। पुलिस ने युवती को लेकर आने वाले मकान मालिक और एक युवक को मौके से पकड़ा है।

विज्ञापन


शहर की सबसे घनी बस्ती मढ़ई चौक पर एक घर के अंदर काफी समय से देह व्यापार हो रहा था। बताया गया कि मकान मालिक शहर के अलावा बाहर से भी इस धंधे में शामिल युवतियों को बुलाता था।
 

मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे बजरंग सेना मंडल अध्यक्ष विशाल ठाकुर को देह व्यापार के धंधे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही विशाल पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने पर युवती मौका पाते ही भाग गई। घर में मौजूद दोनों युवकों ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने मकान स्वामी के बेटे और एक युवक को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिज्जा रेस्टोरेंट में गैर समुदाय के पकड़ी गई थी युवती
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक पिज्जा रेस्टोरेंट में भी सोमवार की शाम युवक-युवती पिज्जा खा रहे थे। इस मामले की जानकारी जब बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए। इसके बाद युवक को पकड़ लिया। आरोप था कि युवक गैर समुदाय का था। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें