पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। तहसीलदार भानू प्रताप व सीओ अरुण कुमार सिंह भी पहुंच गए। विवाहिता के पिता इकरार अहमद ने आरोप लगाया कि दामाद ने ही बेटी की हत्या की है। हत्या करने के बाद वह घर पर ही रहा। पड़ोसियों की सूचना पर वह पहुंचे तो पुलिस को बुलाया। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
अत्याधिक रक्तस्त्राव से मौत की आशंका
पिता इकरार अहमद ने बताया कि पैर में जख्म होने से इतनी जल्दी मौत नहीं हो सकती। अत्याधिक रक्तस्त्राव से मौत की आशंका है। सवाल यह है कि दामाद जब घर पर ही था तो उसने समय पर इसकी सूचना किसी को क्यों नहीं दी। समय पर उपचार मिलने पर गौसिया की जान बच सकती थी।