फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर पर खड़े ट्रैक्टर को हादसे में शामिल दिखा दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। थाना पुलिस ने घर पर खड़े ट्रैक्टर को हादसे में शामिल दिखाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित का कहना है कि उसका ट्रैक्टर हादसे के समय घर पर ही खड़ा था। सीसी फुटेज में चंदन नगर खरैर के ट्रैक्टर से हादसा हुआ दिख रहा है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद माफी निवासी साबिर अली पुत्र फसीउद्दीन ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि 11 दिसंबर की दोपहर 12:00 बजे थाना बिनावर पुलिस उनके घर पहुंची। तब वह घर पर नहीं थे, अकेले उनकी पत्नी घर पर थी। पुलिस घर पर खड़े ट्रैक्टर को साथ थाने ले जाने लगी।
पत्नी के विरोध करने पर बताया कि इस ट्रैक्टर से छह दिसंबर को चंदन नगर खरैर पर एक्सीडेंट हो गया था। इसी के चलते उसे थाने ले जा रहे हैं। जब पीड़ित घर पहुंचा तो पत्नी ने सारी बात बताई। पीड़ित ने पुलिस के सामने एक्सीडेंट वाले दिन ट्रैक्टर घर पर खड़ा होने की बात कही, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी और उसी के ट्रैक्टर पर मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित ने घटनास्थल पर लगे सीटी कैमरे की फुटेज चेक। पता चला कि उसमें जो ट्रैक्टर दिख रहा है वह हूबहू उसके ट्रैक्टर जैसा ही है, लेकिन उसका मालिक गुल मोहम्मद पुत्र वकीलउद्दीन निवासी चंदन नगर खरैर है। पता चला कि पुलिस उसके भी घर गई थी। वहां आर्थिक समझौता करके मामले को खत्म कर दिया।
उधर, पीड़ित के खिलाफ साजिश करके एक्सीडेंट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़ित ने घटनास्थल के फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को सही व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की एसएसपी से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें