फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: झोलाछाप महिला ने घर में कराया प्रसव, हालत बिगड़ने से प्रसूता मौत

विज्ञापन
अंजली। फाइल फोटो
विज्ञापन
दातागंज। कस्बे की झोलाछाप महिला की लापरवाही से एक प्रसूता की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को हजरतपुर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजनों ने आरोपी झोलाछाप महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

हजरतपुर थानाक्षेत्र के गांव बखतपुर निवासी विशाल ने बुधवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी अंजली को दातागंज सीएचसी में भर्ती कराया था। परिजनों को यहां एक आशा कार्यकर्ता मिल गई। उसने सीएचसी के बजाय प्रसूता को कस्बे की ही एक झोलाछाप महिला के यहां प्रसव कराने की सलाह दी। आशा कार्यकर्ता के कहने पर परिजन अंजली को झोलाछाप महिला के घर ले गए।
वहां प्रसूता ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद अंजली की हालत बिगड़ गई। अंजली को हालत बिगड़ती देख झोलाछाप ने उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें बदायूं ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही प्रसूता ने दम तोड़ दिया। परिजन प्रसूता के शव को झोलाछाप के घर ले गए। वहां हंगामा काटा। सूचना पर हजरतपुर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने हंगामा को शांत कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रसूता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पति ने झोलाछाप के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। हजरतपुर एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर पर जांच की जा रही है।

अंजली। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें