फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेड़ पर लटका मिला रोडवेज बस चालक का शव

विज्ञापन
अवधेश कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नागरझूना में बुधवार की रात रोडवेज बस चालक का शव गांव के पास एक पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

एसआई अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गांव नागरझूना निवासी अवधेश कुमार (30) पुत्र भीमसेन बदायूं डिपो में संविदा पर बस चालक थे। बुधवार की शाम वह घर से खाना खाने के बाद निकल गए। देर रात तक वह घर पर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग परेशान होने लगे। गांव के आसपास जंगल में उनकी तलाश की। रात करीब 10 बजे उनका शव गांव के छोटेलाल के खेत में लगा बकैन के पेड़ पर लटका मिला। बृहस्पतिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अवधेश कुमार की मौत के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें