फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई करती महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह, एडीएम न्यायिक अंजुम बी,
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के गेस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में पारिवारिक विवादों से जुड़ी महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर प्रत्येक मामले की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को जनसुनवाई में महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह के सामने बड़ी संख्या में महिलाएं घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद और अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचीं। महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने कहा कि महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि सभी शिकायतों को संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। समयबद्ध ढंग से उनका निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए शासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

कहा, किसी भी पीड़ित महिला के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष तरीके से समाधान कराया जाएगा। वजीरगंज ब्लॉक परिसर में जागरुकता चौपाल कर भी महिला संबंधित समस्याओं को सुना। इस अवसर पर एडीएम न्यायिक अंजुम बी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।





अधिकार, सुरक्षा और योजनाओं की दी जानकारी



रेहड़िया। राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने वजीरगंज ब्लॉक के सभागार में आयोजित जागरूकता चौपाल में महिलाओं के अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल में महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं। उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, डीपीओ धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, बीडीओ शैली गोविल समेत पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें