फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गोवर्धन-वृंदावन के लिए बिल्सी से रवाना हुआ भक्तों का जत्था

विज्ञापन
वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन करता बिल्सी का जत्था। स्त्रोत स्वयं द्वारा
विज्ञापन
बिल्सी। श्री गिरिराज जी सेवा समिति की ओर से भक्तों का एक जत्था बृहस्पतिवार को वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर एवं गोवर्धन परिक्रमा के लिए सुबह पांच बजे रवाना हुआ।
विज्ञापन

दीपक माहेश्वरी उर्फ बाबा ने बताया कि जत्था लगातार हर माह की आखिरी बृहस्पतिवार को दर्शन करने के लिए जाता है। इसी क्रम में जत्था सुबह पांच बजे वृंदावन को रवाना हुआ है। 10 बजे पहुंच कर बांके बिहारी एवं रंगजी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद गोवर्धन परिक्रमा के लिए रवाना हुआ। गोवर्धन परिक्रमा करके उसके बाद सुबह जत्था वापस नगर को लौटेगा। जत्थे में दीपक माहेश्वरी बाबा, निशांत माहेश्वरी, नीलम माहेश्वरी, टिंकल माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, चेतन माहेश्वरी, संदीप माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, अनुज सोमानी, सत्यवीर सिंह, दिनेश कुमार, भानु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें