फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ई-रिक्शा से छिटककर गिरी बच्ची को टेंपो ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। ई-रिक्शा से छिटककर सड़क पर गिरी मासूम को टेंपो ने रौंद दिया। मासूम ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बद्रीप्रसाद कॉलोनी निवासी रामप्रसाद, उनकी पत्नी सुनीता और चार साल की राधिका शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे रोडवेज बस से स्टैंड पर उतरे। रामप्रसाद ने पत्नी सुनीता और बेटी राधिका को ई-रिक्शा में बैठाकर घर भेज दिया। बताते हैं कि जैसे ही ई-रिक्शा आसफपुर तिराहे पर पहुंचा, सामने से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद चार वर्षीय राधिका ई-रिक्शा से छिटक कर सड़क पर गिर गई। टक्कर मारकर भाग रहे टेंपो ने मासूम को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पिता रामप्रसाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चालक गुड्डू को पकड़कर टेंपो को कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें