फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अमृत योजना के मैदान में रखे पाइपों के ढेर में लगी आग

विज्ञापन
इस्लामनगर में जल निगम के गोदाम में रखे पाइपों के ढेर से उठतीं आग की लपटें। संवाद
विज्ञापन
इस्लामनगर। बिल्सी रोड पर एक मैदान में अमृत योजना के तहत बिछाने के लिए रखे प्लास्टिक के पाइपों के ढेर में सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग से पाइपों के कई ढेर जल गए। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन

इस्लामनगर कस्बे में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। बिल्सी रोड पर एक खाली मैदान में पाइप आदि सामान जमा किया गया है। रविवार सुबह गोदाम के मैदान में रखे प्लास्टिक के पाइपों के ढेर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे आसपास रह रहे लोगों में अफरातफरी मच गई।
आग की सूचना पर थाना पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, घटना के दौरान पुलिस ने एतिहात के तौर पर गोदाम के आसपास के घरों को खाली करा दिया था। कंपनी के लोग आग से हुए नुकसान का आंकलन नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें