फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन सगे भाइयों समेत पांच पर लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अदालत के आदेश पर जरीफनगर थाना पुलिस ने दस फरवरी को सहसवान के युवक के साथ हुई लूटपाट के मामले में तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों ने कान पर तमंचा रखकर पीड़ित से पांच हजार रुपये व सोने की चेन लूट ली थी।
विज्ञापन

सहसवान के मोहल्ला चाहशीरी निवासी मोहम्मद शारिक ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि दस फरवरी पूर्वाह्न 11 बजे वह अपने घर से गुन्नौर बाइक से जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उन्होंने खर्चे के लिए एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले। वह बाइक से जैसे से ही बागवाले पुल के पास पहुंचे तो कार सवार लोगों ने उसकी बाइक की घेराबंदी कर ली।
कार से दिल्ली करीबनगर निवासी शारिक अली, उसका भाई रागिव अली व शाहिद अली उतरे। तीनों के साथ दो अज्ञात लोग भी थे। आरोपियों ने उसके कान पर तमंचा रखकर जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए। शाहिद अली ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके गले से सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने उसे तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। राहगीरों के आने पर आरोपी लूटपाट करके भाग गए। वह घटना की शिकायत करने थाने पहुंचा। यहां पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके चलते उसने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। अदालत के आदेश पर अब जरीफनगर थाना पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ लूटपाट व मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें