फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मारपीट के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरतौल में पिछले दिनों जमीन बंटवारे को लेकर जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गांव निवासी अनीता देवी पत्नी यादराम ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के ही मुकेश, दयाशंकर, तेजेंद्र पुत्र चिरंजीलाल, नीतू पत्नी मुकेश, मिथलेश पत्नी दयाशंकर, सरिता देवी पुत्री चिरंजीलाल, चिरंजीलाल पुत्र साधूराम आदि से विवाद चल रहा है। पहले कई बार झगडा भी हो चुका है। जिसमें दयाशंकर अपने हाथ में कुल्हाडी लेकर उसके पति व देवर ओमप्रकाश को मारने की कोशिश कर चुका है। दिनांक 20 सितंबर की शाम छह बजे उसके पति यादराम, देवर ओमप्रकाश आदि लोग अपने दरवाजे पर बैठे थे तभी इन लोगों ने मारपीट कर दी। जिसमें दोनों को गंभीर चोट आईं। तेजेंद्र भागकर अपनी पिकअप स्टार्ट कर लाया और उसके पति और परिवार के ही गंगा सिंह, लालसिंह के ऊपर जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ा दी। जिसकी टक्कर लगने से गंगा सिंह व लालसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें