फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आम महोत्सव में किसानों को लेकर आज लखनऊ रवाना होगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश आम महोत्सव में हिस्सा लेने के इच्छुक किसानों को लेकर एक बस शुक्रवार रात 9 बजे कलक्ट्रेट परिसर से रवाना होगी। महोत्सव का आयोजन 5 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर (लखनऊ) में किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी श्याम कुमार गुप्ता ने बताया कि 4 जुलाई को जन भवन, लखनऊ में आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन होगा। महोत्सव में बागवान, एफपीओ व पौधशाला संचालक अपने उत्पादों तथा पौधों के विक्रय के लिए स्टॉल भी स्थापित कर सकेंगे। उन्होंने जनपद के आम उत्पादकों, कृषकों, प्रसंस्करणकर्ताओं, पौधशाला संचालकों व कृषक उत्पादक संगठनों से महोत्सव में अधिक संख्या में प्रतिभाग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें