उझानी के जंगल में अजगर का रेस्क्यू करते वनरक्षक। स्रोत: वीडियो ग्रैव
- फोटो : samvad
उझानी। धौरेरा के जंगल में अजगर दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। वन विभाग के अफसरों को जानकारी हुई तो पांच सदस्यीय टीम ने रेस्क्यू कर उसे बोरे में बंद कर लिया। अजगर वन विभाग के आरक्षित में क्षेत्र में छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरेरा के जंगल में अनार सिंह के खाली पड़े खेत में अजगर बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे दिखाई दिया। पशुओं को चराने पहुंचे युवकों की नजर जब अजगर पर पड़ी तो उनमें से एक युवक ने वन कर्मी को फोन कर दिया। वन रक्षक वीकेंद्र कुमार और वन दरोगा शिव प्रताप सिंह के साथ पांच सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ा। वनरक्षक ने बताया कि अजगर करीब 12 फिट का था। वह अगर खेतों की ओर से चकरोड की तरफ नहीं बढ़ता तो चरवाहों की नजर भी नहीं पड़ती।
वन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पा लिया। उसे बोरे में बंद कर टीम आरक्षित क्षेत्र में ले गई। रेस्क्यू से लेकर उसे छोडे जाने से तक इलाके के लोगों की भीड़ लगी रही।