फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
बिसौली के सिद्धबाबा कॉलेज इंटर कॉलेज में पुलिस कर्मी और छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति-05 अभियान के तहत सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज बिसौली में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला कांस्टेबल सरिता एवं प्रतिभा ने कहा इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 और 112 की जानकारी दी गई। बताया कि प्रत्येक छात्रा को आत्मरक्षा के गुर और महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम में एसआई धूम सिंह, कांस्टेबल आशीष सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें