फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे नहीं पता था मेरे निजी सचिव में इतनी पॉवर है: राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुझे नहीं पता था मेरे निजी सचिव में इतनी पावर है: राजभर
विज्ञापन

बदायूं। योगी सरकार के खिलाफ बयानवाजी को लेकर चर्चाओं में रहने वाले प्रदेेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर गुरुवार को बदायूं आने पर खुद सवालों में घिर गए। यहां पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपने निजी सचिव पर लगे 40 हजार रुपये रिश्वत लेने के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर खुद को बचाते नजर आए। उन्होंने कहा कि यह मामला जैसे ही मेरे संज्ञान में आया, वैसे ही मैने अपने निजी सचिव को हटा दिया। उन्होंने खुद मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की सिफारिश की है। राजभर बोले- मेरा एक रिश्तेदार बीएसए का चार्ज लेने को लाइन में है। उसके लिए मैं खुद मुख्यमंत्री, प्रदेेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और अमित शाह से कई बार कह चुका हूं। फिर भी उसे बीएसए का चार्ज नहीं मिला। राजभर ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि मेरे निजी सचिव के पास इतनी पावर है। वरना उसी से कहकर रिश्तेदार को बीएसए बनवा देता।
विज्ञापन

नोयडा के एक पार्क में सामूहिक नमाज पढ़ने पर रोक लगाने के सवाल पर कहा कि राजभर ने कहा कि संविधान सबको अपने हिसाब से पूजा-पाठ या नमाज पढ़ने की इजाजत देता है। उन्होंने नोयडा मामले पर विरोध जताया। कहा कि हमको आपको लड़ने, मरने के लिए भड़काया जाता है। दंगा कराया जाता है। यह सिर्फ वोट की राजनीति हो रही है। न मंदिर बनेगा, न मस्जिद बनेगी, न हिंदू राष्ट्र बनेगा, न धारा 370 हटेगी। हनुमान जी पर हो रही बयानबाजी पर राजभर ने कहा कि पहले तो इंसान को जातियों मे बांटकर राजनीति की गई। अब भगवान को बांटने की कवायद शुरू हो गई है। अगर हनुमान जी दलित थे तो शंकर भगवान, विष्णु भगवान समेत 26 अवतार हुए हैं। यह किस-किस जाति के थे यह भी बता देना चाहिए। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन के सवाल पर राजभर ने कहा कि 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें