फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान, दिनभर चलती रहती है स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
street light - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
इस्लामनगर। अधिकारियों की उदासीनता से कस्बे में दिनभर स्ट्रीट लाइट जलती रहती है। इस कारण बिजली का दुरुपयोग बढ़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

योगी सरकार की मंशा पर नगर पंचायत कर्मचारी पलीता लगाए हुए हैं। कस्बे के कुछ मार्गों पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। वहां रात में अंधेरा रहता है, लेकिन जहां-जहां पर स्ट्रीट लाइट लगी हैं। वहां दिन हो या रात जब भी लाइट आती है हर वक्त लाइट जलती रहती है। इसकी बड़ी वजह स्ट्रीट लाइन में ऑन ऑफ स्विच का न होना है। जबकि प्रदेश सरकार की ओर से बिजली बचाने के लिए एलईडी बल्ब लगाए जा रहे हैं। हालत यह है कि टंकी रोड पर एक साल पहले एलईडी लाइट लगाई गईं थीं, इनकी स्थिति भी खराब है। दौसी रोड, मोहल्ला पछया, टंकी रोड और अन्य मुख्य मार्गों पर खंभे तो लगे हैं, लेकिन यहां पर लाइट नहीं लगी है। इस वजह से इन जगहों पर रात में भी अंधेरा रहता है। पूर्व चेयरमैन वाहिद खान ने बताया की पिछले पांच वर्षों से मुख्य मार्गों की लाइट बंद पड़ी हैं। खंभे भी टूट रहे हैं, इसकी शिकायत कई बार ईओ समेत अन्य अधिकारियों से की गई, लेकिन यह सही नहीं हो सकीं।
------------
बुजुर्ग शिवओम अग्रवाल का कहना है कि दिन हो यया रात, जब भी बिजली आती है। तब यह लाइट जलती रहती हैं। इनको ठीक कराने के लिए अधिकारियों से कहा गया है।
पूर्व सभासद सुशील पाठक का कहना है कि लाइटों का कनेक्शन डायरेक्ट खंभे से है, उनमें ऑन आफ स्विच भी नहीं लगाए गए हैं। इससे बिजली का भारी दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अमित गुप्ता का कहना है कि खंभों पर लाइट लगा कर, एमसीवी या ऑन ऑफ स्विच पास के घर में लगा दिए जाए। जिससे लोग जिम्मेदारी समझ कर लाइट बंद कर देंगे।
--------------------
वर्जन ------
खंभों से डायरेक्ट स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन कर दिया गया था। ताकि लोगों को रात में अंधेरे से होकर न निकलना पड़े, लेकिन अभी इन पर ऑन ऑफ स्विच नहीं लगा पाया है। इस वजह से यह दिन में भी जलती है।
विज्ञापन

-रजनी सिंह, ईओ, रुदायन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें