फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और एआरएम ने झाड़ू लगाकर चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-8
विज्ञापन

विधायक और एआरएम ने झाड़ू लगाकर चलाया सफाई अभियान
परिवहन विभाग में विधायक और एआरटीओ ने लगाई झाडू
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। परिवहन विभाग में मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा ने कार्यालय में झाडू लगाकर सफाई करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंदगी को दूर करना चाहते हैं। उनका उद्देश्य है कि समाज में फैली गंदगी दूर हो और लोगों की बुराई भी दूर हो। उन्होंने पौधरोपण करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। वहीं एआरटीओ एनसी शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति चाहता है कि उनका देश सुरक्षित और स्वच्छ रहे। इसके लिए सभी लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने सड़क सुरक्षा के बारे में बताया कि लोगों को बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनें। उन्होंने कहा कि हमारे सात केंद्र हैं और सभी पर पौधरोपण किया गया है। इस दौरान उन्होंने राजस्व और आईजीआरएस के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही सदर विधायक को अपने कार्यालय में स्टाफ की कमी बताई। इस दौरान शारतेंदु पाठक, अशोक भारतीय, विश्वजीत गुप्ता और सुधीर श्रीवास्तव के अलावा कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें