फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी में ऐश्वर्य, रंगोली में नेहा, भजन में प्रियंका रहीं अव्वल

विज्ञापन
मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्सी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में स्थानीय महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में मनाए जा रहे 22वें चार दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा एवं युवा महोत्सव का आज शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन

शुभांरभ कॉलेज की प्राचार्य डॉ.वसुधा श्रीवास्तव ने करते हुए कहा कि खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा का विकास होता है। आज यहां हुई भजन प्रतियोगिता में प्रियंका गौतम, विपिन राठौर, आकांक्षा शर्मा भाषण में सुवीना सैफी, शिवानी देवल, आंकाक्षा पोस्टर में मंतशा, प्राची शर्मा, संजोली वार्ष्णेय ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। रंगोली में नेहा, खुशबू, कुसुमलता-प्रथम, पारस शर्मा, तब्बसुम बी, राजीव कुमार-द्वितीय, शिवांगी, सृष्टि, शिवकुमार-तृतीय स्थान पर रहे। देश भक्ति गीत में सोहेल, विपिन कुमार-प्रथम, प्रियंका गौतम-द्वितीय, सुबीना सैफी, आदिति गौर-तृतीय स्थान पर रहे। पौधा सजाओ प्रतियोगिता में दीपक शर्मा, सोनी, देशराज, कुकिंग में शालिनी, नितिका-शिवांगी, सुनीता रानी, मेहंदी सजाओ में ऐश्वर्य असावा, पासर शर्मा-प्रीति, किरण-शीतल एवं गुलदस्ता में सोनी, प्रेमश्री, कुसुमलता-प्रियंका शाक्य ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। सभी प्रतियोगिताएं आराधना वर्मा एवं पंकज कुमार सिंह के देखरेख में संपन्न हुई। इस मौके पर डॉ.रतनदीप शर्मा, सतीश सिंह, नीता सक्सेना, ऋतु जैन, डॉली, शाहबुद्दीन अली, सुभाष चंद्र, रामसेवक, राजीव कुमार, अनिल कुमार, सूरजपाल आदि मौजूद रहे। प्राचार्य ने बताया नौ दिसंबर को कॉलेज में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें