फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए बच्चों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
शत-प्रत‌िशत मौजूद बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वजीरगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा में अक्तूबर में शत-प्रतिशत उपस्थित रहने वाले सभी 138 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 52 वें कार्य दिवस पर मंगलवार को भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठौर ने शत प्रतिशत उपस्थिति का अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने में सहयोग के लिए विद्यालय परिवार, बच्चों और उनके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गोठा स्कूल में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति पूरे देश में एक नजीर बन चुकी है। इस अवसर पर उन्होंने जनपद हरदोई के विकासखंड शाहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी मनोज बोस के सौजन्य से सभी छात्रों को टाई एवं छात्राओं को दो-दो सफेद हेयर बैंड बांटे।
इस अवसर पर महाराणा प्रताप ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ.सुशील कुमार सिंह ने विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने विद्यालय में जनरेटर, समरसेबिल, स्मार्ट क्लास, इंवर्टर और फुलवारी की बाउंड्री देखकर ग्राम वासियों को धन्यवाद दिया। महाराणा प्रताप ट्रस्ट के महासचिव राकेश सिंह ने पुस्तकालय के लिए महापुरुषों से संबंधित साहित्य प्रदान किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष केपी सिंह, चिरौंजी लाल शर्मा, प्रधानाध्यापक नेत्रपाल सिंह चौहान ,शिक्षक मनोज कुमार वार्ष्णेय सुधा सिंह, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें