फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल से चल रहे जमीनी विवाद को कानूनगो ने सुलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस साल से चल रहा जमीन का विवाद सुलझाया
विज्ञापन

दातागंज। तहसील क्षेत्र के गांव पेरहा में दो पक्षों के बीच 12 बीघा जमीन को लेकर 20 साल से चल रहा विवाद खत्म हो गया है। कानूनगो ने दोनों पक्षों के साथ बैठक कर विवाद का पटाक्षेप किया। तय किया गया कि अब उस स्थान पर मंदिर बनेगा। इसके लिए गांव के सभी लोगों ने भी सहयोग करने की सहमति दे दी।
विज्ञापन

गांव निवासी ध्रुव सिंह यादव और बालिस्टर सिंह यादव के बीच 12 बीघा जमीन को लेकर लगभग दो दशक से विवाद चल रहा था। कई बार दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आए। फौजदारी भी हुई। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद को खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई पक्ष राजी नहीं हुआ। विवाद के चलते पुलिस भी परेशान रहती थी। जब भी दोनों पक्षों में झगड़ा होता था तब पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। क्षेत्रीय कानूनगो राजपाल सिंह ने मंगलवार को दोनों पक्षों और गांव के कुछ लोगों के सामने पूरे मामले को रखकर उन्हें समझाया। दोनों पक्षों ने उनकी बात पर सहमति जता दी। तय किया गया कि जमीन पर मंदिर बनाया जाएगा। गांव वालों ने भी कहा कि वे पूरा सहयोग देंगे। कानूनगो ने बताया कि जमीन पर लाल झंडी लगाने के साथ ही नींव लगवाकर काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें