फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू हुआ बुखार, जिले में 17 और लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू हुआ बुखार, जिले में 17 और लोगों की मौत
विज्ञापन

समरेर ब्लाक के वौरा गांव में छह लोगों की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। कड़ी मशक्कत के बावजूद स्वास्थ्य महकमा बुखार को काबू नहीं कर पा रहा है। जिले में पिछले चौबीस घंटों में 17 लोगों की मौत हो गई। इनमें छह लोगों की मौत अकेले दातागंज इलाके के बौरा गांव में हुईं।
दातागंज। संवदेनशील ब्लॉक समरेर में बुखार का प्रकोप जारी है। सीएचसी समरेर से करीब चार किलोमीटर दूर वौरा गांव में पिछले 24 घंटों में बुखार से छह लोगों की मौत हो गई। इनमें धनपाल (30) पुत्र रामलाल, नितिन (14) पुत्री छोटेलाल, विधावती (50), सफीकन (55), अजीत (5) पुत्र राजेश और खेमकरन का पांच माह का बेटा अनुज शामिल हैं। वहीं इसी ब्लाक के ग्राम भोजपुर दियोनी निवासी नन्हेलाल (45) पुत्र मोरपाल की शुक्रवार दोपहर बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन

ककराला। म्याऊ ब्लाक क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर निवासी प्रेमा देवी (65) की गुरुवार मौत हो गई। उन्हें पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था।
उझानी। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम कुआंडांडा निवासी प्रेमशंकर की बेटी गायत्री (9) तीन दिन से बुखार से तप रही थी। गुरुवार सुबह उसकी प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। वहीं ग्राम रनऊ निवासी अशर्फी देवी (55) पत्नी मानू की गुरुवार रात मौत हो गई।
सहसवान। इलाके के ग्राम जौनेरा निवासी गर्भवती गुड्डी (35) पत्नी राशिद को तीन दिन पहले बुखारा आया था। परिवार वालों ने ब्लड की जांच मराई तो उसे मलेरिया और टायफाइड पाया गया। गुरुवार सुबह उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बिनावर। सालारपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम रंजौरा निवासी विमलेश (28) पत्नी उमेश बुखार से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। कुंवरगांव। क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद खालसा निवासी बालकिशन की बेटी पूनम (2) पिछले दो दिन से बुखार से पीड़ित थी। शुक्रवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मूसाझाग। संवेदनशील ब्लाक क्षेत्र समरेर के ग्राम हसनपुर में बुखार का प्रकोप जारी है। गुुुरुवार रात रेहाना (18) पुत्री शहजादे की बुखार से मौत हो गई। वहीं इसी गांव निवासी की नफीसा (40) पत्नी बाबू ने शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वजीरगंज। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मनवा निवासी हरप्यारी (48) पत्नी अतराज को कई दिन पहले बुखार आया था। परिवार वाले प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। म्याऊ। उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम नंदे नगला निवासी पोषाकी लाल (48) की शुक्रवार शाम बुखार से मौत। परिजनों के मुताबिक उन्हें तीन पहले बुखार आया। गुरुवार को उन्हें बरेली ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें