फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बरेली ओवरऑल चैंपियन

Thu, 13 Sep 2018 11:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की मेजबानी में मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत और बरेली के इंटर कॉलेजों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। बालक और बालिका वर्ग में बरेली के प्रतिभागियों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। ओवरऑल चैंपियनशिप भी बरेली ने अपने नाम कर ली। बदायूं को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

साहिबजादे बाबा अजीत सिंह ताइक्वांडो अकादमी परिसर में मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज गुरुवार सुबह हुआ। उद्योगपति मनोज गोयल ने माध्यमिक कॉलेजों के ताइक्वांडो खिलाड़ियों से परिचय के बाद खेल शुरू कराया। अंडर- 14 बालिका वर्ग में सुहालिया खान, रोशनी यादव, कशिश दुबे और साक्षी मथुरिया बदायूं, सबा शाहजहांपुर, निशा कश्यप पीलीभीत को अलग-अलग भार वर्ग में विजेता घोषित किया गया। बालक वर्ग में पीलीभीत के प्रशांत शर्मा, शाहजहांपुर के धीरज और रोहित कुमार, बरेली की अंश राना, पीयूष माहौर, रौनक यादव, अभिषेक वर्मा और गौरव शुक्ला ने जीत हासिल की। अंडर-17 बालिका वर्ग में बदायूं की गौरी शर्मा, रूपल मान, बरेली की सिद्धिका क्षत्रिय और मोनिका सिंह को विजेता घोषित किया गया।
इसके अलावा बरेली के प्रतिभागियों ने बालक और बालिका वर्ग के अन्य मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन किया। जिला ताइक्वाडो संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने बताया कि बरेली को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया है। बदायूं दूसरे और शाहजहांपुर जिला तीसरे स्थान पर रहा। बदायूं के खिलाड़ियों में मेजबान कॉलेज की छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। निर्णायक मंडल में अजयपाल सिंह, प्रियंका गुप्ता, निशा कुमारी और अंतिमा सोलंकी रहीं। विजेताओं को उद्योगपति के अलावा समाजसेविका अंबिका शर्मा ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता कराने में संजीव कुमार शर्मा, कमलेश कुमारी, अंबिका सिंह, मीरा यादव, रोशन कारी, सुजाता माथुर और निहारिका यादव का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें