फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार टैंकर में घुसी कई शिक्षक घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में किया गया घायल का इलाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं।  शनिवार तड़के घने कोहरे में जिले की सड़कों पर कई वाहन आपस में भिड़ गए। बरेली हाईवे पर कार पीछे से टैंकर में घुसी तो ब्लूमिंगडेल स्कूल के टीचर घायल हो गए। पहले हादसे में घायल एक ग्रामीण की मौत हो गई तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के गांव रोटा निवासी ग्रामीण 25 दिसंबर को ट्रॉली में सब्जी लेकर गांव से निकले थे। तब ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस घटना में शिवकुमार नाम के किशोर की मौत हो गई थी। जबकि उसके ताऊ जीराज (48) घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में भर्ती जीराज की शुक्रवार को मौत हो गई।
दूसरा हादसा बदायूं से बिसौली रोड किनारे वनकोटा गांव के पास हुआ। यहां तेज गति से आई डीसीएम यात्री शेड में घुस गई। यात्रीशेड में खड़े लोग कूदकर हट गए, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम अटेना निवासी नाहर सिंह अपने भाई वीरेंद्र के साथ मूसाझाग निवासी एक रिश्तेदार से मिलकर गांव लौट रहे थे। तभी मूसाझाग क्षेत्र में तेज गति से आ रही कार उनकी बाइक में टक्कर मारकर भाग निकली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

बिनावर। बरेली हाईवे पर गांव घटपुरी सीएचसी के सामने खड़े दूध के टैंकर में पीछे से लक्जरी कार घुस गई। कार में सवार सात लोग घायल हो गए। बरेली से बदायूं जाने वाली इस कार में बदायूं के ब्लूमिंगडेल स्कूल के टीचर जया गुप्ता, इमरा वाजदा, हामिद, सैजल, दुर्वेश, विनय आदि बैठे थे जो घायल हो गए। सभी लोग बरेली शहर के निवासी हैं। कार को चला रहा चालक मोहित श्रीवास्तव घने कोहरे में सड़क किनारे खड़ा टैंकर नहीं देख सका। ड्राइवर सहित सात लोगों के हल्की चोटे आई हैं। इनका उपचार घटपुरी के सामुदा
यिक स्वास्थ केन्द्र में किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर के चालक राकेश कुमार को हिरासत में ले लिया। 
सहसवान। शनिवार दोपहर 12 बजे बदायूं-मेरठ हाईवे पर गांव सिलहरी के पास एक टेंपो सवारियां लेकर सहसवान की ओर आ रहा था। पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में मदारपुर निवासी राजेंद्र, रवि, बागवाला निवासी मुकीम, पदम सिंह घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें