फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मामा-भांजे समेत चार की मौत

विज्ञापन
रोते-‌ब‌िलखते प‌र‌िवार वाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें मामा-भांजे भी शामिल थे जो बाइक पर लग्न समारोह से लौटते वक्त सड़क किनारे खड़े रोलर से टकरा गए। चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान जिला अस्पताल में परिवार की महिलाएं रो रही थीं तो पोस्टमार्टम हाउस पर भी गहमागहमी थी।
विज्ञापन

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव चमरपुरा निवासी चंद्रपाल (55) रविवार शाम सब्जी लेने गांव के चौराहे पर गए थे। वह इस्लामनगर-चंदौसी रोड पार कर रहे थे कि तेजी से आई एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गया। चंद्रपाल की थोड़ी देर बाद मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया।
बिसौली। थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी सुनील उर्फ कर्रू (22) पुत्र जगदीश अपने भांजे कासगंज के सेलई गांव निवासी सोनू (22) पुत्र शेष शर्मा के साथ रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे चंदौसी के गांव बेरनी रतनपुर से लौट रहा था। सुनील की चचेरी बहन की शादी वहां तय हुई थी। रविवार को यह सभी लोग लगुन लेकर वहां गए थे और रात में ही दावत खाकर वापस लौट रहे थे। फैजगंज बेहटा और मुड़िया धुरेकी के पास तेज गति से आ रही इनकी बाइक सड़क किनारे खड़े रोलर से टकरा गई। इससे दोनों लहूलुहान हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पीछे से दूसरे वाहनों में आ रहे परिवार के लोगों ने इन्हें देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में ही शवों का पंचनामा भरकर शव बदायूं भिजवा दिए। रोलर को फैजगंज बेहटा थाने में खड़ा करा लिया गया। सोनू गुड़गांव में मारुति कंपनी में कार्यरत था। जबकि सुनील गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी देखता था।
विज्ञापन

मूसाझाग। गांव पुनाऊ निवासी दुर्विजय (28) पुत्र फूल सिंह सोमवार सुबह अपने घर से साइकिल पर बाजरा बेचने मूसाझाग की साप्ताहिक बाजार में पिता के साथ जा रहा था। दुर्विजय के पिता दूसरी साइकिल से बाजार में निकल गए और दुर्विजय पीछे रह गया। दातागंज रोड पर बेला गांव के पास बदायूं दिशा से दातागंज की ओर जा रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा दिया। रास्ते में ही दुर्विजय की मौत हो गई। दुर्विजय अपने पिता की अकेली संतान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें