फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 पर तैनात दरोगा की मौत

विज्ञापन
मृतक दरोगा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिसौली। यूपी 100 में तैनात दरोगा अमीर अब्बास की हार्टअटैक से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गार्ड ऑफ ऑनर के साथ नम आंखों से साथियों ने उन्हें विदाई दी।
विज्ञापन

नगर में गवांदेवत रोड पर यूपी 100 में तैनात दरोगा अमीर अब्बास किराए पर रहते थे। सोमवार सुबह वह नहाकर वर्दी पहन रहे थे। अचानक हार्टअटैक आने से वह गिर गए। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक वह दम तोड़ चुके थे। सूचना पर एसडीएम मुहम्मद अवैश, सीओ मुन्नालाल और कोतवाल भी मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव कोतवाली लाया गया। नम आंखों से पुलिस कर्मियों ने अपने साथी को विदा किया। सूचना पर संभल जिले के असमोली थाना अंतर्गत गांव बुकमाला से परिवार के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिवार में पत्नी फरमाने जहरा, दो बेटे इनायत और शोहरत अब्बास हैं। बेटे ने बताया कि पिता तीन साल पहले अमरोहा जिले से बदायूं ट्रांसफर होकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें