फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इस्लामनगर के लश्करपुर ओईया में भी 20 लोगों का कराया गया था धर्मांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। लश्करपुर ओईया में भी कुछ लोगों ने अस्थायी चर्च बना ली है। गांव में करीब 20 लोग ईसाई धर्म अपना चुके है। हालांकि अभी तक पुलिस से इसकी किसी ने शिकायत नहीं की है। पुलिस आसपास के गांवों में ऐसे लोगों को तलाश कर रही है, जिन्हाेंने धर्म परिवर्तन किया है। उनके मिलने पर ही पुलिस कार्रवाई कर पाएगी। धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस अब तक चार लोगों को जेल भेज चुकी है। अब इनके खातो की जांच पुलिस करेगी कि आखिर उन्हें कहां से फंडिंग होती थी।
विज्ञापन


रविवार को थाना क्षेत्र के गांव कुंदावली में धर्मांतरण का मामला सामने आया था। पहले पुलिस मामले को टालती नजर आई। बाद में मामला शासन तक पहुंचा तो पुलिस ने आननफानन तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मौके से कुंदावली की अंजू पत्नी हरपाल सिंह, कासगंज के मोहल्ला नाथूराम कोर्ट निवासी हृदेश कुमार उर्फ विक्की पास्टर, उसकी पत्नी नीतू और बिसौली के बॉबी पास्टर को पकड़ा था। पुलिस ने सोमवार सुबह बॉबी पास्टर को छोड़ दिया था। शाम को एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर एसआई सत्यपाल ने तहरीर दी और तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इन लोगों से पूछताछ में सामने आया कि अलापुर का पास्टर सुरेंद्र मास्टरमाइंड है। इसलिए मंगलवार को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को चारों को जेल भेजा दिया है।
अब पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है। पुलिस अब जेल भेजे गए आरोपियों के बैंक खातों की जांच कराएगी, जिससे पता लग सके कि इनके पास धर्मांतरण कराने के लिए धनराशि कहां से आती थी। इसकी जानकारी करने के बाद पुलिस व आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन


इस बीच सामने आया है कि इस्लामनगर क्षेत्र के गांव लश्करपुर ओईया में भरी एक अस्थायी चर्च बना हुआ है। इस गांव में करीब 20 लोग ईसाई धर्म अपना चुके है। इनका मास्टरमाइंड भी पास्टर सुरेंद्र बताया जा रहा है। जिले के कई गांवों में धर्मांतरण किया जा चुका है। जिले में यह गैंग सालों से सक्रिय है। पता लगाने पर कार्रवाई हो सकी है। इंस्पेक्टर नरेश पाल सिंह ने बताया विवेचना शुरू की गई है। हर पहलू पर विवेचना की जाएगी। फंडिंग की जानकारी के लिए खातो की जांच भी कराई जाएगी। बोले, अभी लश्करपुर ओईया की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें